Thursday, April 28, 2011

खूबसूरती बढाने के झटपट उपाय

खिले-खिले बसंती मौसम में हवाओं का रुख बदल गया है। समय है खुद को बदल डालने और मौसम के साथ निखर उठने का। तो सखी के ये उपयोगी क्विक टिप्स अपनाइए और हर समय रहिए खिली-खिली, जवां-जवां।
1. रूखी और बेजान हो गई त्वचा में नई जान डालने के लिए पील ऑफ मास्क इस्तेमाल करें, जो एंटी ऑक्सीडेंटयुक्त हो। मृत त्वचा को हटाने के लिए डीटॉक्सीफाइंग साल्ट स्क्रब प्रयोग करें, जो मिनरल रिच सी सॉल्ट, स्वीट आमंड और कोकोनट ऑयल के गुणों से युक्त हो। पील-ऑफ मास्क त्वचा की भीतरी गंदगी को हटाता है और मृत त्वचा को निकालकर त्वचा को कोमल बनाता है।
2. झटपट फेस लिफ्ट के लिए जेल मास्क या फिर एंटी एजिंग फेस मास्क लगाएं। एंटी एजिंग फेस मास्क में पपीता, नीबू, कीवी या एप्रीकॉट जैसे ऑर्गेनिक फ्रूट के तत्व होने जरूरी हैं, जो त्वचा को ताजगी प्रदान करने के साथ ही थकावट दूर करते हैं। बेजान त्वचा में नई जान पैदा करते हैं। बस इसे चेहरे पर पंद्रह मिनट लगाएं, उस वक्त मेकअप हटाने और मेकअप करने जा रही हों।
3. त्वचा को सूर्य की अल्ट्रॉवायलेट किरणों से बचाने के लिए सनब्लॉक या 35 एसपीएफ की सनस्क्रीन लगाएं।
4. इस मौसम में त्वचा की संतुलित नमी बरकरार रखने के लिए ब्लू बेरी फेसक्रीम या स्ट्रॉबेरी मॉयस्चराइजर लगाएं।
5. डीप क्लींजिंग ट्रीटमेंट आपको मिनटों में बेहतर और अच्छा रूप प्रदान कर सकता है। इसके लिए ब्लू बेरी फेशियल वॉश इस्तेमाल करने के बाद डीप क्लींजर का इस्तेमाल करें।
6. चेहरे पर तीस सेकंड में ताजगी लाने के लिए गुलाब जल स्प्रे करें। गुलाब के गुणों से भरपूर यह स्प्रे आपको तुरंत ताजगी का एहसास देगा। साथ ही चेहरे को नमी प्रदान करेगा।
7. दिनभर तरोताजा रहने के लिए लैवेंडर या लेमन बाथ ऑयल की दो-तीन बूंदें बाथ टब में डालें और शॉवर लें।

No comments:

Post a Comment