Thursday, April 28, 2011

सफर और आपका सौंदर्य

वक्त जरूरत पड़ने पर सफर तो सभी को करना पड़ता है, लेकिन इस दौरान सौंदर्य की देखभाल करना भी जरूरी है। जिस तरह आप शॉंपिंग करते समय या पार्टी में जाते समय अपने सौंदर्य के प्रति सचेत रहती हैं। उसी प्रकार सफर में भी सौंदर्य को बनाए रखा जा सकता है।
शीला के रिश्ते की बात चल रही थी। लड़के वालों का आग्रह था कि वे लड़की को साथ लेकर आएं, ताकि यदि लड़के-लड़की एक-दूसरे को पसंद करें, तो संबंध तय करने में अनावश्यक विलंब न हो। शीला के परिजनों ने आरक्षण कराया। उनकी ट्रेन सुबह सात बजे अपने गंतव्य पर पहुंचती। नए शहर में लड़की वालों को परेशानी न हो इसलिए लड़के वाले उन्हें लेने स्टेशन गए। रात भर चलकर सुबह जब शीला ट्रेन से नीचे उतरी तो उसका हुलिया बुरी तरह बिगड़ा हुआ था। बाल बिखरे हुए, कपड़ों में ढेरों सलवटें, चेहार बुझा-बुझा सा, आंखें मुंदी हुई थी। जैसे ही वह ट्रेन से उतरी, उसे देखकर लड़के वालों का चेहरा उतर गया। उन्होंने उसके रूप सौंदर्य की जितनी तारीफ सुनी थी, उसके ठीक विपरीत वह दिखाई दे रही थी। यद्यपि स्वाभाविक तौर पर उसका रंग साफ है, लेकिन तैलीय त्वचा के कारण वह काली दिखाई दे रही थी। ऐसे में लड़के वालों पर उसका फस्र्ट इंप्रेशन अच्छा नहीं पड़ा।
माना कि वह सफर कर रही थी, लेकिन अपना गंतव्य स्टेशन आने के थोड़ा समय पूर्व वह अपना हुलिया सुधार सकती थी। वह चाहती तो ट्रेन में ही अपना चेहरा धो सकती थी। कंघी कर सकती थी और हल्का मेकअप भी कर सकती थी। यदि वह यह सब करती, उसका प्रभाव बहुत अच्छा पड़ता।
सफर के दौरान पसीना अधिक आता है। इसलिए मेकअप ऐसा करें जो पसीने से खराब न हो। बिंदी बेलवेट की ही लगाएं जो पसीने से फैलेगी नहीं।
सफर चाहे वह ट्रेन का हो या बस का, हवा की वजह से बाल उड़ते हैं और बिखर जाते हैं। इससे निजात पाने के लिए सफर में जाने से पूर्व बालों में हेयर स्प्रे लगा लेना ठीक रहता है।
सफर के दौरान हल्का मेकअप करना चाहिए, भड़काऊ नहीं।
सफर करने से चार-पांच दिन पहले ही आई ब्रो सेट करवा लें जरूरी हो तो फेशियल, वेक्सिंग आदि भी करा सकती हैं।
सफर के दौरान मेकअप किट अपने साथ रखें जिसमें सौंदर्य का आवश्यक सामान हो जिसमें कंघा, बिंदी, कंडीशनर, क्लीजिंग मिल्क, मॉयश्चराइजर, लिपस्टिक, आई ब्रो पेंसिल, टेलकम पाउडर,हेयर पिन, स्किन टोनर तथा टिशू पेपर शामिल हो।
सफर में बालों को खुला रखने के बजाय जूड़ा बना लें या चोटी कर लें। यदि बाल छोटे हैं तो पोनीटेल भी बांधा जा सकता है।
मौसम के अनुरूप अपनी त्वचा की रक्षा करने के लिए सनस्क्रीन, कोल्डक्रीम, एस्ट्रिंजेंट लोशन आदि का इस्तेमाल करें।
गर्मी के दिनों में तेल ग्रंथियां अधिक सक्रिय हो जाती हैं इसलिए सफर के दौरान चेहरे को साबुन से धो लेना चाहिए। बेहतर होगा कि इस मौसम में फाउंडेशन के बजाय सन ब्लाक का इस्तेमाल करें। इस मौसम में सफर के दौरान हल्के रंग का आई शैडो का इस्तेमाल ठीक रहता है।
यदि सफर लंबा है तो मेकअप बदलने की जरूरत पड़ सकती है। ऐसे में मेकअप निकालने के लिए बेबी ऑयल का इस्तेमाल ठीक रहता है।
सफर में हल्के रंग का ब्लशर और लिपस्टिक लगा सकती हैं।

No comments:

Post a Comment