Thursday, April 28, 2011

सफर में सौंदर्य

मई-जून का महीना तेज गर्मी वाला होता है। सही और संतुलित भोजन लेकर ही आप अपनी ऊर्जा बचाए रख सकते हैं। सफर करते समय ज्यादा हैवी खाना नहीं खाएं। इसकी बजाय आप जितना तरल चीजों का सेवन करेंगे, अच्छा रहेगा, जैसे- फलों का जूस, छाछ, तरबूज आदि। अगर ताजा जूस नहीं मिले तो डिब्बाबंद अच्छी कंपनी का जूस भी ले सकते हैं। पानी का जितना ज्यादा हो सके, प्रयोग करें। क्योंकि अगर आप फ्रेश महसूस करेंगे तो चेहरे पर चमक अपने आप नजर आएगी।
लाइट कलर का आई शैडो
गर्मी के मौसम में तेल ग्रंथियां सक्रिय हो जाती हैं। इसलिए ठंडे पानी से चेहरे को धोएं। साबुन का प्रयोग कम करें। सफर करते समय आप चेहरे पर फाउंडेशन की जगह सन ब्लॉक का प्रयोग करें। सन ब्लॉक आपकी स्किन को धूप से भी बचाएगा और फाउंडेशन का काम भी करेगा। आंखों के लिए बहुत ही लाइट कलर का आई शैडो इस्तेमाल करें और हल्का-सा मस्कारा और लाइनर लगाएं। अगर लाइनर नहीं भी लगाएं, तो आंखों के नीचे मोटा काजल लगाएं, जिससे लाइनर की जरूरत महसूस नहीं होगी। लाइट पीच कलर का ब्लशर लगाएं और लिपस्टिक लगाकर हल्का लिप-ग्लॉस लगा लें, जिससे लिप थोड़े शाइन करें। आंखों पर सनग्लास लगाकर रखें। अगर सफर ज्यादा लंबा है तो मेकअप निकालने के लिए बेबी ऑयल साथ में रखें। इसे कॉटन पर जरा-सा लगाकर मेकअप निकाल सकते हैं। ड्राई टिशू की जगह एलोवेरा बेस्ड वैट टिशू का इस्तेमाल करें।
ज्यादा एक्सेसरीज से बचें
हल्के और नींबू की सुगंध वाला परफ्यूम इस्तेमाल करें। हल्के रंगों वाले कपड़ों का ही चयन करें, ताकि आपकी खूबसूरती बनी रहे। ज्यादा एक्सेसरीज न पहनें। सादगी में भी आपकी खूबसूरती निखरकर आएगी। सफर के दौरान थकान, प्रदूष्ाण और धूप के संपर्क में ज्यादा रहना पड़ सकता है। समुद्र तट पर घूमने जाना हो तो सनस्क्रीन ले जाना नहीं भूलें। आप चाहें तो किसी अच्छी कंपनी के फूड सप्लीमेंट भी साथ लेकर चलें। आयुर्वेदिक अमृतधारा की शीशी भी साथ रखें। सुबह खाने के साथ दही में दो बूंद अमृतधारा की डाल लें, फिर दही खाएं। दिन भर पर्यटक स्थलों पर घूम-घूम कर शाम को होटल में स्नान जरूर कर लें। बालों में तेल लगाकर हैंड मसाज कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment