Thursday, April 28, 2011

सफर में भी रखें खूबसूरती का खयाल

सफर के दौरान आप सभी सामान कैरी कर लेते हैं, मगर अपनी मेकअप किट को नज़रअंदाज कर देते हैं। अबकी बार ट्रैवलिंग पर जाते समय इन चीजों को ले जाना न भूलें।

- एक छोटी शीशी में बॉडी लोशन रख लें। ध्यान रहे शीशी प्लास्टिक की हो। इससे सफर में शीशी के टूटने का डर नहीं होता है। इन शीशी में अपनी ज़रूरत के अनुसार लोशन डाल लें।

- सफर में चेहरे पर धूल-मिट्टी लग जाती है, इसलिए अपने साथ कॉटन व टोनर कैरी करें। इससे आपको सफर में चेहरा साफ करने में परेशानी नहीं होगी।

- अपने बैग में डबल ब्लशर रखें, जो ब्लशर और लिपस्टिक दोनों में यूज़ हो सके। डबल ब्लशर का शेड नैचुरल लें, ताकि आप हर मौके पर उसे यूज़ कर सकें।

- अगर आप कई दिनों के लिए बाहर जा रही हैं, तो अपने साथ संस्क्रीन लोशन कैरी करें।

- एक छोटी शीशी में वैसलीन रख लें, ताकि आप उसे हाथ, पैर और फेस पर लगा सकें।

- आंखों के लिए काजल पेंसिल रखें, ताकि आप उसे काजल और आईलाइनर की तरह इस्तेमाल कर सकें।

- सफर के दौरान मच्छर काटने पर स्किन पर लाल चकते बन जाते हैं, इसलिए अपने साथ इससे बचने के लिए कॉइल अवश्य रखें।

- फ्रेशनेस के लिए पानी पीना बहुत जरूरी है, इसलिए अपने साथ एक बड़ी बॉटल पानी ज़रूर रखें।

No comments:

Post a Comment