जाने से पहले आप तनाव मुक्त होकर इसकी तैयारी करें। सबसे पहले आप अपने चेहरे को धोकर चोली पहन लें। उसके बाद मेकअप के रंगों का चुनाव करें।
फाउंडेशन त्वचा से मैच करता हुआ लगाएं। आंखों के ऊपर हल्का हरा और गहरा हरा आई शैडो लगाएं, फिर आंखों के बाहरी हिस्से पर गहरा हरा आई शैडो लगाएं। उसके ऊपर लहंगे या साड़ी की कढ़ाई से मैच करता हुआ गोल्डन या सिल्वर रंग लगाएं। उसके बाद आंखों पर गहरा भूरा या काला आई लाइनर लगाएं। बड़ी आंखों पर पतला तथा छोटी आंखों पर मोटा आई लाइनर लगाएं। आई लैसेज को घुमावदार बनाने के लिए मस्कारा लगाएं। मस्कारा सभी बालों में एकसार लगाएं। अगर इच्छा हो तो आंखों के अंदर पतली सी काजल की लाइन लगा सकती हैं। इसके बाद अब कॉपर रंग का ब्लसर का चुनाव करें। उठे हुए गाल पर सामने से पीछे की ओर कानों तथा आंखों के बीच तक ले जाएं ताकि ब्लसर की शेप अर्द्ध चन्द्राकार की तरह हो जाए। इसके बाद हल्का सा ग्लिटर लगा लें। होठों के मेकअप के लिए पहले गहरे शेड की लिप पेंसिल से होठों को आकार दें। फिर उसे गहरा कॉपर शेड से भर दें। इसके बाद केश-सज्जा पर ध्यान दें। अपने चेहरे के आकार के हिसाब से ऊंचा उठा जूड़ा बना लें और ग्लिटर स्प्रे कर लें। अगर चाहे तो पतली सी लंबी मांगटिका लगा लें। माथे के बीच आंखों के पास छोटी सी बिन्दी भी लगा सकती हैं। इसके बाद हाथों और पैरों पर मॉइश्चराइजर लगाकर कॉपर शेड की पॉलिश लगा लें। अब आप बाकी बची हुए ड्रेस पहन लें और इच्छा मुताबिक जेवर पहन लें। इसके बाद आप बड़े शीशे में खुद को ऊपर से नीचे तक देखें। आपके मेकअप, हेयर स्टाइल आदि में कोई कमी नजर आने पर उसे ठीक कर लें। अब आप पार्टी में जाने के लिए तैयार हो चुकी हैं।
No comments:
Post a Comment