टिशू पेपर साथ रखें
सफर के दौरान पसीना अधिक आता है। इसलिए मेकअप ऎसा करें जो पसीने से खराब न हो। साथ ही अपने साथ टिशू पेपर जरूर रखे। बिंदी बेलवेट की ही लगाएं जो पसीने से फैलेगी नहीं।
मौसम का रखें ख्याल
मौसम के अनुरूप अपनी त्वचा की रक्षा करने के लिए सनस्क्रीन, कोल्डक्रीम, एस्ट्रिंजेंट लोशन आदि का इस्तेमाल करें। उमस की वजह से तेल ग्रंथियां अधिक सक्रिय हो जाती हैं इसलिए सफर के दौरान चेहरे को साबुन से धो लेना चाहिए।
न रखें खुले बाल
सफर चाहे ट्रेन का हो, बस-कार का हवा से बाल उड़ते हैं और बिखर जाते हैं। सफर में बालों को खुला रखने की बजाय जूड़ा बना लें या चोटी कर लें। यदि बाल छोटे हैं तो पोनीटेल भी बांधी जा सकती है। सफर पर निकलने से पूर्व बालों में हेयर स्प्रे जरूर लें।
मेकअप किट का साथ
सफर के दौरान हल्का मेकअप करना चाहिए, भड़काऊ नहीं। क्योंकि ज्यादा मेकअप स्किन को सफर के दौरान नुकसान पहुंचा सकता है। सफर करने से चार-पांच दिन पहले ही आई ब्रो सेट करवा लें, जरूरी हो तो फेशियल, वैक्सिंग आदि भी करा सकती हैं।
ब्यूटी टिप्स- गर्मियों का विशेष घरेलू फेसपैक
नीम के पत्ते, नींबू के छिलके, संतरे के छिलके, मौसंबी के छिलके और तुलसी पत्तों को सुखा लें, 8 बादाम, 8-10 रेशा केसर, 1 चम्मच हल्दी पावडर, 5 चम्मच मुलतानी मिटटी, 1 चम्मच चंदन पावडर व सफेद चंदन पावडर, यह सभी को मिलाकर मिक्सर में चलाकर फेसपैक का मिश्रण बनाकर एक बॉटल में भर कर रखें।
सूखी त्वचा हो तो फेसपैक में बेबी ऑइल और दूध मिलाकर पेस्ट बनाएँ और 5 मिनट तक गलाकर लगाएं व दस मिनट बाद धो लें। अगर त्वचा तैलीय हो तो फेसपैक में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं और 5 मिनट तक गलाकर लगाएं व और दस मिनट बाद धो लें। इससे कील, फुंसियां, काले दाग, आंखों के काले घेरे भी दूर हो जाएंगे।

No comments:
Post a Comment